होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

TIKAMGARH NEWS : प्रेमिका ने इंस्टा पर किया ब्लॉक, 22 वर्षीया प्रेमी ने दे दी जान, VIDEO में कहा - उसने मुझे धोखा दिया ,,, बचनी नहीं ,,,

TIKAMGARH NEWS : प्रेमिका ने इंस्टा पर किया ब्लॉक, 22 वर्षीया प्रेमी ने दे दी जान, VIDEO में कहा - उसने मुझे धोखा दिया ,,, बचनी नहीं ,,,

टीकमगढ़ : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक प्रेमिका के ब्लॉक करने से नाराज था। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इतना ही नहीं मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया जिसमे उसने कहा कि "मेरी प्रेमिका ने इंस्टाग्राम पर मुझे ब्लॉक कर दिया है. इसलिए मैं मरने जा रहा हूं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

सोमवार सुबह करीब 6 वीडियो किया शेयर 

घटना टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के हथेरी गांव की है. यहां रहने वाले 22 वर्षीय रामलखन अहिरवार का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। लेकिन कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते में तनाव पैदा हो गया था। जिसके चलते युवक परेशान रहने लगा और सोमवार सुबह करीब 6 बजे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर जान दे दी। 

दिल्ली से आया था वापस 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जहां युवक का शव प्लांटेशन क्षेत्र में एक महुआ के पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा मृतक हाल ही में दिल्ली से वापस आया था। 

उसने मुझे धोखा दे दिया

मरने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमे उसने कहा कि  "मेरी प्रेमिका ने इंस्टाग्राम पर मुझे ब्लॉक कर दिया है. इसलिए मैं मरने जा रहा हूं. इसमें मेरी प्रेमिका का हाथ है. हालांकि मैं उससे प्यार करता था और आज भी करता हूं. वह बचना नहीं चाहिए. वह मुझसे केवल यही बात कहती थी कि हम तुम्हारे हैं और तुम्हारे रहेंगे लेकिन उसने मुझे धोखा दे दिया. इसलिए मैं मरने जा रहा हूं. बाय-बाय."

जांच जारी 

इधर, मामले को लेकर मोहनगढ़ थाना प्रभारी अंकित द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी.

 

 

संबंधित समाचार