होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

jabalpur news : शराब के नशे में धुत बेटे ने मां की हत्या, पत्नी के सामने घटना को दिया अंजाम, आरोपी की तलाश जारी

jabalpur news : शराब के नशे में धुत बेटे ने मां की हत्या, पत्नी के सामने घटना को दिया अंजाम, आरोपी की तलाश जारी

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां देर रात खाने को लेकर उठे विवाद ने मां को ही मौत की नींद सुला दिया। मामला थाना सिहोरा के गढ़िया मोहल्ले का है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू की। 

घटना करीब 3 बजे की 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी करण कोल सोमवार देर रात घर पहुंचा और पत्नी कांति बाई कोल से खाना बनाने के लिए कहने लगा। इस पर पत्नी ने  आपत्ति जताते हुए खाना बनाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चीख पुकार सुनकर मां गिरानी बाई कोल (65) बीच बचाव करने के लिए पहुंची और बेटे को समझने का प्रयास करने लगी। लेकिन बेटे ने मां की एक न सुनी और गुस्से में आकर उसके साथ ही मारपीट करने लगा। 

आरोपी ने मां पर टेबल फैन से किया हमला 

इस दौरान विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आक्रोश में आकर आरोपी करण कोल ने मां पर टेबल फैन से हमला कर दिया। जिसकी वजह से मां गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी बेटा मौके से फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

आरोपी की तलाश जारी 

घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के बड़े भाई ने बताया कि देर रात कांति बाई कोल ने फ़ोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद हमलोग मां को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार