होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दिग्विजय सिंह, हार की भूमिका बना रहे, अभी से कर रहे ईवीएम पर दोष मढ़ने की तैयारी : शिवराज

दिग्विजय सिंह, हार की भूमिका बना रहे, अभी से कर रहे ईवीएम पर दोष मढ़ने की तैयारी : शिवराज

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सीधी और राजगढ़ में लोकसभा से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। चौहान ने कहा कि, यहां के कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है। उन्होंने 10 साल मुख्यमंत्री रहते हुए विकास की एक ईंट तक नहीं लगाई तो सांसद बनकर क्या करेंगे। साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि, दिग्विजय सिंह हार की भूमिका बना रहे हैं, अभी से ईवीएम पर दोष मढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस अब समाप्ति की ओर हैं। दुर्गति ये है कि, रायबरेली से कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार ही नहीं है। राहुल बाबा ने भी अमेठी से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, वो अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए हैं, राहुल गांधी रणछोड़दास बन गए हैं। 

कांग्रेस में अब कुछ नहीं, उनके नेता भाजपा में शामिल हो रहे

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ये हालत राहुल गांधी के गलत फैसलों की वजह से है। कांग्रेस में अब कुछ नहीं बच गया है। इसलिए उनके विचारवान नेता कांग्रेस छोड़कर देश के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।    


संबंधित समाचार