भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड में गुरुवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में दिग्विजय की मौत हो गई। दिग्विजय गाड़ी में सवार होकर अपनी मां के साथ जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ आ रही बाइक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसकी वजह से घटना स्थल पर मां बेटे की मौत हो गई।
गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ एक्सीडेंट
हादसा जिले के लहार थाना क्षेत्र के लहार-सिकरी मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे के आस पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिग्विजय उर्फ छोटू अपनी 45 वर्षीय मां गुड्डी देवी पत्नी रामनरेश शर्मा के साथ बाइक में सवार होकर जा रहा था। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। जिनकी गाड़ी से दिग्विजय की बाइक की टक्कर हो गई और मौके पर मां बेटे की मौत हो गई।
हादसा सिकरी जागीर के पास हुआ
हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने गुड्डी देवी (40) पत्नी रामनरेश, निवासी लालपुरा और छोटू उर्फ दिग्विजय (20) पुत्र रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। हादसा सिकरी जागीर के पास हुआ
रफ्तार अधिक होने के कारण हुआ हादसा
तो वही इस हादसे में अमन सिंह राजावत (21) पुत्र बसराय सिंह राजावत और भगवानदास (45) घायल हो गए। जिनका इलाज लहार अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।