होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Delhi Metro Accident: मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, एक शख्स की हुई मौत, चार घायल

Delhi Metro Accident: मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, एक शख्स की हुई मौत, चार घायल

Delhi Metro Accident: गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन में एक बड़ा हादसा हो गया।  गोकुलपुरी स्टेशन में मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा नीचे गिर गया।  मलबे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है  वहीं चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिससे पुरे इलाके में हडकंप मच गया। फिलहाल रेलवे अधिकारी पुलिस मौके पर मौजूद हैं। सभी सड़कें बंद कर दी गई है। और मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन ही संचालित की जा रही है।

कब हुई ये घटना: 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह करीब 11 बजे गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला।

मलबा हटाने का काम जारी:

जो घटना के वक्त अपनी स्कूटी पर सवार था। घायलों को पास के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज जारी है। हादसे में घायल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।  दिनदहाड़े हुए इस हादसे ट्राफिक व्यवस्था भी मौके पर पुलिस को सम्हालने में काफी परेशानी आई। पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

 


संबंधित समाचार