आगर मालवा। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन आगर मालवा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर में सुबह की आरती के बाद से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी।
पूजा-अर्चना और जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल
इधर, मां बगलामुखी मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना और जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लखुंदर नदी किनारे विराजित हैं त्रिशक्ति मां
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी माता मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र मंदिर में तंत्र साधना के साथ ही कई तरह के हवन यज्ञ ऐसे अनुष्ठान होते हैं। यहां शत्रु को नाश चुनाव मे जीत और कोर्ट केस के निपटारे के लिए विशेष पूजन होता है।
ऐतिहासिक महत्व
मंदिर महाभारत कालीन बगलामुखी के वर्णन काली पुराण में भी मिलता है नया वर्ष की दोनों शारदीय चैत्र नवरात्रि में मंदिर में विशेष महत्व रहता है। मां बगलामुखी माता का मंदिर तीन स्थानों पर स्थित है जो भारत में ऐतिहासिक मंदिर में माने जाते हैं जो क्रमशः दतिया (मध्य प्रदेश) में कांगड़ा (हिमाचल) में एवं नलखेड़ा आगर मालवा जिले के (मध्य प्रदेश) में स्थित है।