होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

indore news : इंदौर में आज भारत-वेस्टइंडीज का महामुकाबला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

indore news : इंदौर में आज भारत-वेस्टइंडीज का महामुकाबला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

इंदौर। शहर के होलकर स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह जहां चरम पर है। तो वही दर्शकों के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

10 से अधिक ड्रोन के जरिए रखी जाएगी निगरानी

मैच को लेकर शहरभर में जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। तो वही स्टेडियम और आसपास के इलाकों पर नजर रखने के लिए 60 फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा 10 से अधिक ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जाएगी।

1500 पुलिस कर्मियों के हाथों में सुरक्षा का जिम्मा 

दर्शकों की सुविधा और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए स्टेडियम के आसपास कुछ मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। दर्शकों के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। तो वही सुरक्षा की जिम्मेदारी 1500 पुलिस कर्मियों के हाथों में सौंपी गई है। 

शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।


संबंधित समाचार