होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ujjain news : बाबा महकाल के दर्शन के लिए गौतम गंभीर, टीम इंडिया की जीत की कामना, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

ujjain news : बाबा महकाल के दर्शन के लिए गौतम गंभीर, टीम इंडिया की जीत की कामना, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए दिन बड़ी संख्या में भक्त उज्जैन पहुंची है। इसी कड़ी में आज भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक भी बाबा के दर पर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 

सुबह करीब 10 बजे पहुंचे मंदिर 

जानकारी के अनुसार, गौतम गंभीर और सितांशु कोटक रविवार सुबह करीब 10 बजे मंदिर पहुंचे। जहां दोनों ने सबसे पहले चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद दोनों नंदी हॉल पहुंचे और वहां बैठकर बाबा का ध्यान लगाया। इस  दौरान स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया भी मौके पर मौजूद रहे। 

बाबा महाकाल ने मुझे दर्शन के लिए बुलाया

दर्शन के बाद मंदिर समिति और सांसद की ओर से दोनों मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया गया। वही दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा महाकाल ने मुझे दर्शन के लिए बुलाया है। बाबा का आशीर्वाद हमेशा मुझ पर और हमारे देश पर बना रहे। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
 


संबंधित समाचार