होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : इंदौर में आज यातायात व्यवस्था रहेगी प्रभावित, स्टेडियम के आसपास के कई रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक प्लान जारी

INDORE NEWS : इंदौर में आज यातायात व्यवस्था रहेगी प्रभावित, स्टेडियम के आसपास के कई रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक प्लान जारी

इंदौर : इंदौर के होलकर स्टेडियम में महज कुछ देर में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर शहरभर में सुरक्षा के जहां पुख्ता इंतजाम किये गए है। तो वही मैच को लेकर दर्शकों में अलग लेवल का उत्साह देखने को मिला रहा है। स्टेडियम में दर्शकों के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने जहां रूट को डाइवर्ट कर दिए है। तो वही स्टेडियम में प्रवेश करने वाले दर्शकों की जांच, भीड़ का प्रबंधन और खिलाड़ियों की सुरक्षा पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारियां रहेंगी।

160 सीसीटीवी कैमरे से पुलिस करेंगी निगरानी

मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों पर तैयार की गई है। स्टेडियम परिसर में 160 सीसीटीवी कैमरे निगरानी करेंगे। इसके अलावा 60 फेस रिकग्निशन कैमरों और 10 से अधिक ड्रोन के इस्तेमाल की योजना है। इतना ही नहीं सुरक्षा में करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि 150 यातायात पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही और डायवर्जन पर नजर रखेंगे। 

इन मार्गों से जाने से बचें

यातायात पुलिस के दिशा-निर्देशों के अनुसार, दोपहर 2 बजे से मैच समाप्त होने तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। स्टेडियम की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर केवल पासधारी और आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

दर्शकों को पैदल ही स्टेडियम तक जाना होगा

दर्शकों की आवाजाही की सुविधा के लिए सिटी बसें घंटाघर और हाईकोर्ट चौराहे के आसपास यात्रियों को उतारेंगी, जहां से दर्शकों को पैदल ही स्टेडियम तक जाना होगा। हुकुमचंद घंटाघर और पंचम की फेल की तरफ से आने वाले दर्शकों को जंजीरवाला चौराहे की ओर से पैदल प्रवेश मार्ग का उपयोग करना होगा। इसके अलावा लैंटर्न चौराहा की ओर से आने वाले दर्शक भी आसानी से पैदल चलकर स्टेडियम पहुंच सकेंगे। स्टेडियम के आसपास के कई रास्ते पूरी तरह से बंद रहेंगे। 


संबंधित समाचार