मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले की 10 सदस्यीय जिला पंचायत मे अध्यक्ष नम्रता सिंह को भाजपा के 6 जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस सदस्यों के साथ मिलकर पद से हटाने बेहद बड़ा षड्यंत्र रचा था। बीते 10 दिनों से चल रहे बगावती उठा पटक के बीच आपस में टूट पड़ने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के खिलाफ रची गई राजनीतिक साजिश ध्वस्त हुआ।
नम्रता सिंह के अध्यक्ष बने रहने पर लगी मुहर
इधर इस गतिरोध को खत्म करने स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं, गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को मामले में दखल देना पड़ा और साथ ही भाजपा पार्टी इस बगावत के खिलाफ कड़े रुख अपनाने वाली थी। इधर 3 अक्टूबर को प्रकाशित हरिभूमि की खबर में नम्रता सिंह ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनी रहेगी खबर प्रकाशित हुई थी, जिस पर मोहर भी लग गई है।
सीएम साय के हस्तक्षेप के बाद थमा सियासी घमासान
उल्लेखनीय है कि, जिला भाजपा महामंत्री तथा जिला पंचायत सदस्य नरसिंग भंडारी के साथ मिलकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मंडावी , लखन कलामे, सविता शोरी,रेखा कोठारी, शांति त्रिपुरे, कांग्रेस की शेषवरी धुर्वे के हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव का 1 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट मे आवेदन देकर ये लोग अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेता तथा भाजपा कि जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के खिलाफ व्यू रचना रच कर जिले से लापता हो गए थे। जिसके बाद मामले को सुलझाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव गृहमंत्री विजय शर्मा ने इन बागियों को रायपुर तलब कर समझाने का प्रयास किये परंतु ये लोग नम्रता सिंह को निपटाने अड़े रहे जिसके बाद शुक्रवार को स्वत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मामले में पढ़ना पड़ा और अंततः बागी जिला पंचायत सदस्यों के बीच आपस मे फूट पड़ने के बाद नम्रता के खिलाफ रची गई राजनीतिक साजिश ध्वस्त हुआ।
जिले की राजनीति में बढ़ी हलचल
भाजपा में खटक रही है नम्रता-कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में भाजपा के ही जिले के बड़े नेता नम्रता सिंह को उनके बढ़ते प्रभाव लोकप्रियता के चलतें उन्हें राजनीतिक मुश्किल में डालने के उद्देश्य से एक के बाद एक विवादित स्थिति में डालने के लिए लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं। जिले वासियों का मानना है कि, इसी षड्यंत्र के तहत नम्रता सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का व्यू रचना रची गई थी।
मुहिम में जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष का भी हस्ताक्षर
जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के खिलाफ बगावती तेवर और इस षड्यंत्र के पीछे भाजपा जिला महामंत्री तथा जिला पंचायत सदस्य नरसिंग भंडारी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह का नाम प्रमुख है। जो अन्य भाजपा कांग्रेस के सदस्यों को साथ लेकर दर-दर भटक रहे थे। जबकि अन्य जिला पंचायत सदस्य सविता सोरी, रेखा कोठारी, शांति त्रिपुरे चुनाव के चंद दिन पहले ही भाजपा में शामिल होकर जिला पंचायत से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चयनित होकर चुनाव जीते है जो भारतीय जनता पार्टी के बैलाज से अनभिज्ञ है।
जिला अध्यक्ष बनते ही रच रहे थे षड्यंत्र
बगावत के बाद मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के तमाम भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिले से लापता हुए जिला पंचायत सदस्यों को रायपुर तलब किया गया इस दौरान बड़बोले पन मे बगावत के बीच जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री गृहमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष बोल डाला की नम्रता सिंह को ही भाजपा पार्टी जिले में प्रथम पायदान पर रख रही है जिसका उन्हें खुन्नस है। जिससे इनकी नम्रता सिंह के खिलाफ राजनीतिक द्वेष भी सामने आ गया।