होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

जयपुर। पूरे देश में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का कार्य खूब जोरों पर चल रहा है। इसी बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए टीके ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। राजस्थान की बात करें तो यहां भी कोरोना वायरस का प्रकोप कुछ कम हुआ है। इसी बीच एक जयपुर के एक अस्पताल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कोरोना पॉजिटिव ने इलाज के दौरान अस्पताल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक राजस्थान की राजधानी जयपुर के राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती विनय नाम के एक व्यक्ति ने सोमवार की सुबह खुद को फांसी लगा ली।

स्थिति में हो रहा था सुधार

बीते शनिवार पुलिस ने मृतक विनय को पुलिस ने जयपुर के RUHS अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसका अच्छे से इलाज किया जा रहा था और उसकी हालत में काफी सुधार भी था, लेकिन सोमवार की सुबह जब डॉक्टर उसका चैकअप करके निकले तो मौका मिलते ही उसने वार्ड में फांसी लगाकर मौत को गले लिया। वहीं इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

अस्पताल में मचा हड़कंप

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमित की फांसी लगाने की घटना के अस्पताल में हड़कंप मच गया। सुमवार की सुबह हुई इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। तुरंत ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। बता दें कि विनय को शनिवार काे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था और उसकी स्थिति में काफी सुधार भी हो रहा था।


संबंधित समाचार