होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : ग्वालियर कोर्ट पहुंचा हनुमान भजन के कॉपीराइट का विवाद, चार पक्षों को नोटिस जारी

GWALIOR NEWS : ग्वालियर कोर्ट पहुंचा हनुमान भजन के कॉपीराइट का विवाद, चार पक्षों को नोटिस जारी

ग्वालियर। फिल्म 'हनुमान अंश' में इस्तेमाल किए गए भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भजन के अधिकारों को लेकर कन्हैया कैसेट प्राइवेट लिमिटेड ने ग्वालियर की वाणिज्यिक अदालत में याचिका दायर कर इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है।

बिना अनुमति भजन का इस्तेमाल पर आपत्ति 

कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2021 में चंद्रभूषण पाठक के साथ एल्बम निर्माण का करार हुआ था। इसके बाद 3 मार्च 2022 को भजन यूट्यूब पर जारी किया गया। कंपनी ने 13 अक्टूबर 2026 के अधिकार हस्तांतरण दस्तावेज के आधार पर भी अपना स्वामित्व जताया है। याचिका में फिल्म निर्माताओं पर बिना अनुमति भजन का इस्तेमाल करने और उसे पारंपरिक रचना बताने पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।

14 दिसंबर को जवाब मांगा गया 

अदालत ने फिलहाल एकतरफा रोक लगाने से इनकार करते हुए स्वयंभू मीडिया, ग्लोबल रिदम, कल्वर मैक्स और सुनील लोधी को नोटिस जारी किए हैं। सभी से 14 दिसंबर को जवाब मांगा गया है। अब मामले में भजन के वास्तविक रचनाकार और अधिकारों का निर्धारण अहम होगा।


संबंधित समाचार