होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SIDHI NEWS : सीधी में दिल दहला देने वाली घटना! 5 महीने के बच्चे को पुल पर छोड़कर मां ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

SIDHI NEWS : सीधी में दिल दहला देने वाली घटना! 5 महीने के बच्चे को पुल पर छोड़कर मां ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने 5 माह के दुधमुंहे बच्चे को सोन नदी पुल में सोता छोड़ छलांग लगा दी। घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली

दरअसल, जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगदह घाट स्थित सोन नदी पुल पर शनिवार दोपहर को एक महिला ने पुल के ऊपर से करीब 60 से 70 फीट नीचे छलांग लगा दी। महिला सीधे नदी के किनारे मौजूद पत्थरों पर जा गिरी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। 

बहरी थाना क्षेत्र के जोगदहा घाट की घटना

फिलहाल महिला की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। घटना बहरी थाना क्षेत्र के जोगदहा घाट की। 


संबंधित समाचार