भोपाल : कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन याचिका को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। इस बात की पुष्टि खुद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने की। याचिका पर विचार विमर्श करने के लिए इलेक्शन कमिशन ने 2 घंटे का समय मांगा था। बावजूद इसके चुनाव आयोग ने फैसला कांग्रेस के पक्ष में नहीं सुनाया। ऐसे में अब कांग्रेस ने न सिर्फ विरोध के सुर तेज कर दिए है। बल्कि पार्टी के साथ हुए अन्याय को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी तैयारी कर ली है।
चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट
इधर, याचिका खारिज होने पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा चुनाव आयोग पर जमकर बरसे और कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी का हेड क्वार्टर बन गया है। हम सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाएंगे कि नामांकन निरस्त करने वाले अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
शुक्रवार को MP के सभी कांग्रेस विधायक जाएंगे दिल्ली
वर्मा ने आगे कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट है। उनसे हम्हे न्याय की उम्मीद नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। इसी के चलते शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली जाएंगे और पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति भवन जाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे।