होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : 2 घंटे में होगा मीनाक्षी नटराजन के नामांकन का फैसला, उमंग सिंघार ने BJP पर बोला हमला, कहा - षड्यंत्र में ,,,,

MP NEWS : 2 घंटे में होगा मीनाक्षी नटराजन के नामांकन का फैसला, उमंग सिंघार ने BJP पर बोला हमला, कहा - षड्यंत्र में ,,,,

भोपाल : कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद से भोपाल से लेकर दिल्ली तक विरोध के सुर तेज हो गए है। कांग्रेस जहां चुनाव आयोग के फैसले को गलत बता रही है। तो वही मामले को लेकर कांग्रेस डेलिगेशन ने आज दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात कर पूरी स्थिति बताई। जिस पर विचार करने के लिए चुनाव आयोग ने 2 घंटे का समय मांगा है। इसके बाद मीनाक्षी नटराजन के किस्मत का फैसला होगा।

बीजेपी के षड्यंत्र में रिटर्निंग ऑफिसर भी शामिल 

वही मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर 2 घंटे में फैसला देने का चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है। 2 घंटे तक कांग्रेस इंतजार करेगी। इसके बाद हाईकमान आगे की रणनीति तय करेगी। इधर, बीजेपी पर हमला बोलते हुए उमंग ने कहा कि कल प्लानिंग के साथ नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया। इस षड्यंत्र में रिटर्निंग ऑफिसर भी शामिल थे। यही वजह है कि विधायकों को बंगलुरू ले जा रहे प्लेन को जानबूझकर 5 घंटे तक रोका गया। 

रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने रद्द किया नामांकन

बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर 18 जून को चुनाव होने वाले है। भले ही 2 सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा है। लेकिन एक सीट पर कांग्रेस ने अपनी पकड़ बनाई रखी है। जिसके लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन बीजेपी का आरोप है कि नटराजन ने अपने शपथ पत्र में आपराधिक प्रकरण की जानकारी छुपाई है। इसी की शिकायत के चलते रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने बीजेपी की आपत्ति स्वीकार करते हुए मीनाक्षी का नामांकन रद्द कर दिया। 
 

 


संबंधित समाचार