होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CONGRESS PROTEST : मीनाक्षी के नामांकन रद्द पर MP में मचा बवाल, प्रदेशभर में धरना-उपवास पर बैठे कांग्रेसी, बीजेपी पर बोला हमला

CONGRESS PROTEST : मीनाक्षी के नामांकन रद्द पर MP में मचा बवाल, प्रदेशभर में धरना-उपवास पर बैठे कांग्रेसी, बीजेपी पर बोला हमला

भोपाल : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में सियासी घमासान तेज हो गया है। चुनाव आयोग के फैसले को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। तो वही दिल्ली में कांग्रेस डेलिगेशन से मिलने के बाद चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुनाने के लिए 2 घंटे का समय मांगा है। 

धरने पर बैठे दिग्गी, जीतू सहित अन्य नेता  

बता दें कि बीजेपी की आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने मीनाक्षी का नामांकन मंगलवार को रद्द कर दिया था। इसी के चलते बुधवार को राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर बैठकर कांग्रेसी धरना और उपवास कर रहे है। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक आरिफ मसूद, आतिफ अकील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद है। 

निर्वाचन कार्यालय के बाहर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इतना ही नहीं मामले को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भोपाल स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उपवास शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। आगे की गतिविधि चुनाव आयोग के फैसले के बाद तय की जाएगी। 

भोपाल, जबलपुर, नीमच  प्रदर्शन जारी 

कांग्रेस का प्रदर्शन भोपाल, जबलपुर, नीमच सहित अन्य जगहों पर जारी है। कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह इस मुद्दे को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि कानूनी लड़ाई के रूप में भी आगे बढ़ाएगी। 

 नामांकन निरस्त लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण 

इधर,  प्रदर्शन को लेकर नीमच के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नामांकन निरस्त किया जाना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस निर्णय को राजनीतिक दबाव में लिया गया फैसला बताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है।

बीजेपी को ठहराया नामांकन रद्द होने का दोषी 

तो वही जबलपुर में भी कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी को नामांकन रद्द होने का दोषी ठहराया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। शहर और जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शनकर रहे है। 
 


 


संबंधित समाचार