होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: निर्वाचन आयोग के खिलाफ कल कांग्रेस करेगी भूख हड़ताल, मीनाक्षी नटराजन ने BJP को बताया महिला विरोधी पार्टी

MP POLITICS: निर्वाचन आयोग के खिलाफ कल कांग्रेस करेगी भूख हड़ताल, मीनाक्षी नटराजन ने BJP को बताया महिला विरोधी पार्टी

भोपाल : राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस में भारी आक्रोश है। तो वही दूसरी तरफ देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ विरोध कर रहे। इसी कड़ी में कल मध्य प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक भोपाल में निर्वाचन आयोग के खिलाफ भूख हड़ताल और उपवास करेंगे। जिसका आयोजन जिला स्तर पर भी किया जाएगा। 

हम पूरी ताकत से आगे लड़ाई लड़ेंगे - जीतू पटवारी

इस बात की जानकारी खुद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दी। जीतू ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश को कलंकित करने बीजेपी रात दिन मेहनत कर रही है। वोट चोरी, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, विधायकों की खरीद फरोख्त, पूरे देश में महिला आरक्षण का ढोंग कर बीजेपी की सोच सामने आ गई है। बीजेपी ने मध्यप्रदेश की राजनीतिक परम्परा को कलंकित किया। हम पूरी ताकत से आगे लड़ाई लड़ेंगे। निर्वाचन आयोग ने नॉमिनेशन लीगली रिजेक्ट नहीं किया बल्कि राजनीतिक दुष्टता से किया है। 

बीजेपी महिला विरोधी पार्टी- मीनाक्षी नटराजन

इधर, नामांकन रद्द होने पर प्रतिक्रिया देते हुए मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि एसआईआर के बहाने अलग अलग हटकण्डे अपनाने वाले अब राज्यसभा के चुनाव में भी अपनाने लगे है। एक तरफ़ बीजेपी खुद को महिला हितेषी पार्टी बताती है, लेकिन हकीकत में बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है। यह बहुत स्पष्ट है कि उनकी रीति नीति क्या है। वोट चोरी के बाद सीट चोरी कर रही है बीजेपी। हम लोकतंत्र के सभी फ़ोरम पर जा कर लड़ाई लड़ेंगे। 
 


संबंधित समाचार