होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : बड़ी खबर ! चुनाव आयोग ने मीनाक्षी नटराजन को नहीं दी राहत, नामांकन किया रद्द

BREAKING NEWS : बड़ी खबर ! चुनाव आयोग ने मीनाक्षी नटराजन को नहीं दी राहत, नामांकन किया रद्द

भोपाल : मध्य प्रदेश से राजसभा कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर चुनाव आयोग ने फैसला सुनाते हुए नामांकन की याचिका को रद्द कर दिया है। जिसके चलते अब मध्य प्रदेश की तीनों राजसभा सीटों पर बीजेपी की जीत पक्की मानी जा रहा है। फैसला को लेकर बीजेपी में जहां खुशी की लहर है। तो वही निर्वाचन आयोग के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध व्यक्त किया है।

कांग्रेस विधायक दिल्ली में धरना देंगे

इस पूरे मामले को लेकर पहले ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने साफ़ कहा था कि अगर मीनाक्षी नटराजन मामले में न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस विधायक दिल्ली में धरना देंगे। साथ ही राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगेंगे। पटवारी ने कहा कि पंचायत से लेकर वार्ड स्तर तक बीजेपी के इस कुकृत्य को लेकर जाएंगे। 

जानें क्या है मामला 

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ बीजेपी का आरोप था कि नटराजन ने तेलंगाना में लंबित एक मामले की जानकारी अपने नामांकन पत्र में नहीं दी थी। जिसकी शिकायत पर रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया था।

 


संबंधित समाचार