होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Maihar news : मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा ! बोलेरो और बाइक में हुई भिड़ंत, 1 युवक की मौत, दूसरा घायल

Maihar news : मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा ! बोलेरो और बाइक में हुई भिड़ंत, 1 युवक की मौत, दूसरा घायल

मैहर : मध्य प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला मैहर से सामने आए है। जहां मंगलवार सुबह हुए एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पातल में जारी है। हादसा नेशनल हाईवे-30 (रीवा रोड) पर लखवार के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

बाइक से नादन-भेड़ा की ओर जा रहे थे दोनों 

बताया जा रहा है कि मृतक राहुल तिवारी किसी काम से मैहर आया हुआ था और अपने दोस्त अवनीश पटेल के साथ बाइक से नादन-भेड़ा की ओर जा रहा था। तभी लखवार के पास उनकी बाइक की बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। जिसकी वजह से राहुल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। अवनीश एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

11:30 बजे हुआ हादसा 

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे के आस पास हुआ। अवनीश को बेहतर उपचार के लिए सतना के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 

 


 


संबंधित समाचार