होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP weather update : मध्य प्रदेश में सर्दी की दस्तक हुई तेज, शाजापुर में पारा लुढ़का, सुबह-शाम बढ़ी कंपकंपी

MP weather update : मध्य प्रदेश में सर्दी की दस्तक हुई तेज, शाजापुर में पारा लुढ़का, सुबह-शाम बढ़ी कंपकंपी

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात के समय लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी बढ़ी सर्दी 

शाजापुर जिले के गिरवर में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत अन्य शहरों में भी सर्दी बढ़ गई है।

बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन 

बारिश के बाद आसमान साफ होने और ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मौसम साफ रहने पर आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में प्रदेशवासियों को सुबह और देर रात विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

शाजापुर में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में शाजापुर के गिरवर की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री लुढ़ककर 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ने के बीच ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री और शिवपुरी में 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं दतिया में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री और दमोह में 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा.


संबंधित समाचार