उज्जैन : बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय बुधवार सुबह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की। फिर नंदी हॉल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक्टर के साथ मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा भी मौके पर मौजूद रहे। जहां दर्शन के बाद दोनों ने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कही।
बाबा महाकाल से कामना की है वो हमें सक्षम बनाएं
दर्शन के बाद दोनों हस्तियों का जहां मंदिर समिति द्वारा स्वागत -सम्मान किया गया। तो वही मीडिया से चर्चा करते हुए एक्टर ने कहा कि बाबा महाकाल से कामना की है कि हमें सक्षम बनाएं, ताकि हम अच्छे निमित्त और माध्यम बन सकें। ताकि हम उनके कार्यो को पूरा कर सके और हम्हे भी जनसेवा का मौका मिले।
परिवार की खुशहाली की कामना
उज्जैन और पूरे मध्यप्रदेश में इस समय विकास के इतने काम हो रहे हैं। इनमें हमारा भी छोटा-सा योगदान हो पाए, यही कामना की है। उन्होंने परिवार की खुशहाली और सभी के स्वस्थ रहने की प्रार्थना भी की। एक्टर ने आगे कहा कि सब कुछ बाबा का ही दिया हुआ है। ऐसे ही हम पर आशीर्वाद बनाए रहे।