होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना, कहा- साल 2014 तक हमारे साथ थे नीतीश

CM उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना, कहा- साल 2014 तक हमारे साथ थे नीतीश

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर शुरू हो गया है। चुनाव प्रचार के मद्देनजर राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब इस राजनीति में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कूद गए हैं। दशहरे के मौके मुंबई स्थित सावरकर ऑडिटोरियम में ठाकरे ने चुनावी वादों पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बिहार के मतदाताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि साल 2014 तक सीएम नीतीश कुमार हमारे साथ थे। उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें देश में सेक्युलर चेहरा चाहिए तो आखिर उसके बाद क्या हुआ? किसने किसे वैक्सीन दिया? सीएम ने बिहार के मतदाताओं से इस चुनाव में सोच-समझकर वोट देने की अपील की है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी के बिहार विधानसभा चुनावों के घोषणा पत्र पर कहा, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया है। तो फिर अन्य राज्यों के लोग बांग्लादेश या कजाकिस्तान से आए हैं? भाजपा को शर्म आनी चाहिए।इस संकट की घड़ी में वो राजनीति कर रही है।


संबंधित समाचार