होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सीएम साय प्रतापपुर में आयोजित कर्मा महोत्सव में कल होंगे शामिल, विधायक शकुंतला ने तैयारियों का लिया जायजा 

सीएम साय प्रतापपुर में आयोजित कर्मा महोत्सव में कल होंगे शामिल, विधायक शकुंतला ने तैयारियों का लिया जायजा 

रिपोर्टर - नौशाद अहमद, सूरजपुर। सूरजपुर के प्रतापपुर में 14 अक्टूबर को आयोजित कर्मा महोत्सव समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेने प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ग्राम सिलोटा परसवार पहुचीं और तैयारियों का जायजा लिया। 

इस सम्बन्ध में प्रेसवार्ता कर आयोजन की रूपरेखा को बताते हुए शकुंतला पोर्ते ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर्मा महोत्सव में शामिल होने आ रहे हैं जिनका इंतजार क्षेत्र की जनता बेसब्री से कर रही हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका प्रतापपुर में पहला आगमन हो रहा है जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। निश्चित ही आएंगे तो यहां की जनता को कुछ ना कुछ सौगात जरूर देंगे। मुख्यमंत्री का सूरजपुर जिले में महीने में यह दूसरा दौरा है वही कार्यक्रम स्थल पर जिले के सभी अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

शकुंतला पोर्ते, विधायक प्रतापपुर


संबंधित समाचार