होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : समर वैकेशन खत्म, MP सहित इन राज्यों में कल खुलेंगे स्कूल, नए शैक्षणिक सत्र की होगी शुरुआत

MP NEWS : समर वैकेशन खत्म, MP सहित इन राज्यों में कल खुलेंगे स्कूल, नए शैक्षणिक सत्र की होगी शुरुआत

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में गर्मी की छुट्टियां कल खत्म होने जा रही है। जिसको लेकर छात्रों में जहां उत्साह है। तो वही दूसरी तरफ छात्रों का स्वागत करने के लिए टीचर्स पहले ही स्कूल पहुंच चुके है। जहां उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां भी शुरू कर दी है। करीब दो माह के बाद स्टूडेंट्स दोबारा स्कूल जाने वाले है। 

यूपी, छत्तीसगढ़ में भी कल से खुलेंगे स्कूल 

बता दें कि मध्य प्रदेश के अलावा यूपी, छत्तीसगढ़ में भी स्कूल 16 जून से खुल जाएंगे. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में  11-12 जून को ही गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई थी और आज यानी 15 जून से स्कूल पूरी तरह खुल चुके हैं। 

राजस्थान में 29 जून से खुलेंगे स्कूल

इसके साथ ही राजस्थान के सभी स्कूल 29 जून, सोमवार से खोले जाएंगे। पहले स्कूल 22 जून से खोले जाने थे लेकिन बदलते मौसम और बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक पंचांग 2026-27 की तिथि में संशोधन किया गया है और छुट्टियों को 1 हफ्ते बढ़ाया गया है। तो वही दिल्ली में  1 जुलाई 2026 से दोबारा स्कूल खुलेंगे। हरियाणा में भी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।

 


संबंधित समाचार