होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

jabalpur crime news : जबलपुर में दिनदहाड़े चली गोलियां, युवक ने पहले युवती को उतारा मौत के घाट, फिर खुद की ली जान

jabalpur crime news : जबलपुर में दिनदहाड़े चली गोलियां, युवक ने पहले युवती को उतारा मौत के घाट, फिर खुद की ली जान

जबलपुर : जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में आज गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह सोमवार को एक युवक ने एक युवती पर दिनदहाड़े गोली चलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शहर में एक ही जगहे पर घटित मर्डर और सुसाइड की खबर से पुलिस विभाग में जहां हड़कप मच गया है। तो वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

कारोबार और पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार,  आरोपी और मृतक दीपेश राठौर ने सोमवार को शक्ति कोहली की बेहरमी से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कारोबार और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपी ने पहले युवती फिर खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। .

7 महीने से बिजनेस को लेकर हो रही थी मुलाकातें 

प्राथमिक जांच के अनुसार, दीपेश राठौर और शक्ति कोहली ने कुछ समय पहले एक ब्यूटी पार्लर सेंटर शुरू किया था। कुछ समय तक तो दोनों की पार्टनरशिप अच्छी चली। इसके बाद विवाद बढ़ने लगा। इसी के चलते सोमवार को दीपेश ने शक्ति की गोलीमार हत्या कर दी। 

 मामले में सभी पहलुओं से की जा रही जांच 

गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों के मोबाइल, पिस्टल और मौके पर मौजूद अन्य चीजों को जब्त कर लिया है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।


संबंधित समाचार