होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

sidhi news : सीधी में दर्दनाक हादसा ! पिकनिक मनाने आए 4 लोग नदी में डूबे,1 शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

sidhi news : सीधी में दर्दनाक हादसा ! पिकनिक मनाने आए 4 लोग नदी में डूबे,1 शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी से इस वक़्त की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां सोन नदी में डूबने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग  पिकनिक मनाने के लिए नदी में गए थे। जहां गहराई में समाने की वजह से चारों को मौत हो गई। हादसे के चलते मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई। तो वही पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। 

3 लड़कियां और एक युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे

बताया जा रहा है कि मैहर जिले के बूढ़ा बहुर गांव में से तीन लड़कियां और एक युवक पिकनिक मनाने के लिए रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के भवरसेन घाट पहुंचे थे. इसी दौरान सभी लोग सोन नदी में नहाने के लिए उतरे और गहराई में समां गए। घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की। 

ज्योति सेन की डूबने से मौत 

हादसे की सूचना पर पुलिस ने तुरंत जांच अभियान शुरू किया और लगभग आधा किलोमीटर दूर नदी में उतराता एक महिला का शव मिली। जिसकी पहचान ज्योति सेन (24) निवासी बूढ़ा बाउर, थाना रामनगर, जिला मैहर के रूप में हुई है। वही अन्य की तलाश जारी है.

शवों की तलाश जारी 

हादसे में लापता लोगों में सुभी सेन (15) पिता रामदयाल सेन, निवासी बूढ़ा बाउर, जिला मैहर, नीलू बैस (22) पिता लल्लू बैस, निवासी बूढ़ा बाउर, जिला मैहर तथा लखन केवट (26) पिता मोहनलाल केवट, निवासी घोगटपुर, जिला राजगढ़ शामिल हैं। 

लापता तीनों की तलाश जारी 

सोन नदी के भंवरसेन घाट पर हर साल बड़ी संख्या में लोग पिकनिक और स्नान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन नदी के गहरे भंवर और तेज बहाव के कारण लोग लगातार हादसे के शिकार हो रहे है। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू अभियान जारी है. लापता तीनों की तलाश लगातार की जा रही है। 


 


संबंधित समाचार