होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

shivpuri news : शिवपुरी में पानी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

shivpuri news : शिवपुरी में पानी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दो मासूम बच्चों की मौत की दुखद खबर सामने आ रही है। घटना जिले के दिनारा थाना क्षेत्र की है। जहां रविवार शाम को दोनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे को लेकर परिवार - गांव में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

भैंस चराने गए थे दोनों

जानकारी के अनुसार, सिनदउआ गांव निवासी 11 वर्षीय अनिकेत पाल और 12 वर्षीय शिवकुमार पाल रविवार को अपनी भैंस चराने के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब की ओर गए थे, जब काफी समय तक वे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने बच्चों की तलाश शुरू की. तलाश के दौरान परिजनों को तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और अन्य सामान मिला, जिससे उनके डूबने की आशंका जताई गई और तत्काल प्रभाव से पुलिस को मामले की  जानकारी दी गई। 

काफी मशक्कत के बाद किशोरों के शव हुए बरामद

जिसके बाद पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद एक एक कर दोनों किशोरों के शव पानी से बाहर निकाले गए। असमय बच्चों की हुई मौत को लेकर परिवारों में मातम पसरा हुआ। वही पुलिस ने दोनों के बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। 
 


संबंधित समाचार