इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर के स्नेहलता गंज में रहने वाले शर्मा परिवार पर उस वक़्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब एक ही घर से दो अर्थिया उठी। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय राजुल शर्मा का बीते दिन दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई थी। जिसका सदमा मां बर्दास्त नहीं कर पाई और उसने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों का अंतिम संस्कार आज किया जायेगा। वही मां बेटे की मौत को लेकर परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बेटे की मौत से टूटी मां तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि शहर के भंडारी मिल क्षेत्र स्थित श्रीनाथ विहार अपार्टमेंट में राजुल शर्मा की घर पर ही मौत हो गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी जब 75 वर्षीय मां किरण शर्मा को लगी तो उन्हें गहरा सदमा लगा और कुछ ही घंटों के अंतराल में उनका भी निधन हो गया।
नेत्रहीन व्यक्तियों को शर्मा परिवार ने दी नई दृष्टि
इतना ही नहीं दोनों ने दुनिया से जाते जाते दो नेत्रहीन व्यक्तियों की जिंदगी भी सवार दी। नेत्रदान की प्रक्रिया सामाजिक संस्था की मदद से पूरी हो गई है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को भावुक कर दिया है, वहीं नेत्रदान के फैसले की लोग सराहना कर रहे हैं। मां और बेटे की अंतिम यात्रा आज निकाली जाएगी।