होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : 'स्कूल चलें हम' अभियान का दूसरा चरण कल से होगा शुरू, अधिकारियों को निर्देश जारी

MP NEWS : 'स्कूल चलें हम' अभियान का दूसरा चरण कल से होगा शुरू, अधिकारियों को निर्देश जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश में स्कूल चले हम अभियान का दूसरा चरण कल यानि की 16 जून से शुरू होने जा रहा है। जो की 30 जून तक चलेगा। इस अभियान का मकसद उन स्टूडेंट्स को दोबारा स्कूल में भर्ती करवाना है। जिन्होंने किसी कारण स्कूल को छोड़ दिया था। इसको लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। 

 बच्चों की पहचान घर-घर संपर्क से होगी 

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल से अनुपस्थित बच्चों की पहचान कर घर-घर संपर्क के माध्यम से उनका पुनः प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की निगरानी के लिए 'हमारे शिक्षक ऐप' के चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम का भी उपयोग किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करना, पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

नि:शुल्क पाठ्य‑पुस्तकें होगी वितरित

इसके साथ ही छात्रों को नि:शुल्क पाठ्य‑पुस्तकें वितरित की जाएंगी. विभाग का दावा है कि इस बार नए सत्र की शुरुआत में ही बच्चों को किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी छात्र बिना किताब के न रहे। 

मध्य प्रदेश, यूपी, छत्तीसगढ़ में कल से खुलेंगे स्कूल 

बता दें कि  ‘स्कूल चलें हम' अभियान का पहला चरण 01 अप्रैल से 04 तक चला था। इसके साथ ही कल से मध्य प्रदेश, यूपी, छत्तीसगढ़ में भी स्कूल खुलने जा रहे है। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई। 


संबंधित समाचार