भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए स्टाइपेंड 14 हजार से बढ़ाकर 21 हजार 500 रुपए प्रति माह करने का फैसला लिया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि स्टाइपेंड में 7 हजार 163 रुपए का एजाफा किया गया है।
पहले 14337 रुपए मिलते थे स्टाइपेंड
दरअसल, पिछले कुछ समय पहले इंटर्न डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। डॉक्टरों का कहना था कि अन्य राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश में उन्हें बेहद कम स्टाइपेंड दिया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इंटर्न डॉक्टर्स से बातचीत कर 21,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड देने का आश्वासन दिया था।
आदेश जारी
जिसके बाद आज सीएम मोहन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। बता दें, पहले इंटर्न डॉक्टरों को 14337 रुपए स्टाइपेंड मिलते थे।