होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज करेंगे शस्त्र पूजन, जांएगे दिल्ली 

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज करेंगे शस्त्र पूजन, जांएगे दिल्ली 

CM Mohan Yadav : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की आज दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास पर शस्त्र पूजन से होगी और दोपहर बाद उनका इंदौर एवं दिल्ली दौरा निर्धारित है। मुख्यमंत्री सुबह ब्रीफिंग के बाद 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.15 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। इसके बाद 1.30 बजे स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे और 1.50 बजे वायुयान से इंदौर रवाना होंगे। 

शाम को जाएंगे दिल्ली 

दोपहर 2.25 बजे वे पुलिस लाइन इंदौर पहुंचेंगे, जहां से 2.30 बजे स्थानीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 3.45 बजे नेहरू पार्क इंदौर में स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव 4.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 4.40 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका विमान शाम 5.55 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।

राजनीतिक हलचल के बीच दिल्ली दौरा

मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश में निगम-मंडलों की सूची और राजनीतिक नियुक्तियों का लंबे समय से इंतजार है। वहीं, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा में भी देरी हो रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री का दिल्ली जाना प्रदेश की सियासत में नए संकेत दे रहा है। इससे पहले खबरे आ रही थी कि नवरात्रि में निगम मंडलों की सूची जारी की जा सकती है, लेकिन नही हुई। वही बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने में भी समय लग सकता है। प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी के बाद राजनीतिक सर्जरी का इंतजार है। 


संबंधित समाचार