होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DABRA NEWS ; रफ़्तार का कहर ! डबरा में स्विफ्ट कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, एक्सीडेंट में 2 की मौत, 7 घायल

DABRA NEWS ; रफ़्तार का कहर ! डबरा में स्विफ्ट कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, एक्सीडेंट में 2 की मौत, 7 घायल

डबरा : मध्य प्रदेश के डबरा में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना हात थाना क्षेत्र के चीनौर रोड स्थित इटायल गांव के पास बीती रात की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

रात करीब 11 बजे की घटना

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे कुछ लोग शादी समारोह से खाना खाकर ई-रिक्शा से लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। जिससे 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर घायल हो गए । 

4 लोगों को ग्वालियर किया गया  रेफर

इधर, हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को तुरंत डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

चालक और 10 वर्षीय बालक की मौत

हादसे में ई-रिक्शा चालक रामकिशन साहू 55 वर्षीया और 10 वर्षीय बालक लव जाटव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट में आशीष जाटव, कल्पना जाटव, कुशल साहू, महादेवी साहू, युवान साहू, रश्मि साहू और अजय साहू घायल हो गए । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार के एयरबैग खुल गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों के शवों का डबरा पीएम हाउस में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है वही देहात थाना पुलिस  जांच में जुटी हुई है।


संबंधित समाचार