होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Balaghat news :15 साल के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, फंदे से लटका देख परिजनों के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस

Balaghat news :15 साल के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, फंदे से लटका देख परिजनों के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट से आत्महत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां नौवीं कक्षा के छात्र ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र ने हाल ही में पुन:परीक्षा दी थी। जिसमे फैल होने के बाद उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ढिमरटोला की पीएम आवास कॉलोनी की है। 

सांदीपनी स्कूल का छात्र था मृतक 

जानकारी के अनुसार, मृतक यूनिक उर्फ साहिल उरकुड़े यूनिक नगर के सांदीपनी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। मुख्य परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद उसने पुन:परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम 25 तारीख को घोषित हुआ। इसमें वह फेल हो गया था। जिससे दुखी होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी कारणों की पुष्टि

देर शाम तक जब छात्र ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद जब खिड़की से अंदर देखा गया तो नाबालिग फंदे से लटका हुआ था। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल  पुलिस को पूरी जानकारी दी। मौके से पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। 

छोटी बहन को कहा सोने जा रहा हूँ 

घटना को लेकर पिता ने बताया कि यूनिक अक्सर दरवाजा बंद करके सो जाता था। इसलिए उन्हें कुछ पता नहीं चल पाया। इतना ही नहीं आत्महत्या करने से पहले यूनिक ने अपनी छोटी बहन को मोबाइल देकर कहा था कि वह सो रहा है और उसे परेशान न किया जाए। इसके बाद वह कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर खुद की जान ले ली। 
 

 


संबंधित समाचार