होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Police Transfer: राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें पूरी सूची

Police Transfer: राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 7 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश के तहत सचिन्द्र चौबे को मुख्यमंत्री सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अन्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, 4वीं वाहिनी छसबल माना और विभिन्न जिलों में नई पदस्थापना मिली है।

इन 7 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

1. सचिन्द्र चौबे (सीसी-2011)
उन्हें अति. पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट से स्थानांतरित कर अति. पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर पद पर पदस्थ किया गया है।

2. आलोक तिवारी (सीसी-2016)
सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर से स्थानांतरित कर सहायक सेनानी, 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

3. गिरीश कोरी (सीसी-2016)
सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर से स्थानांतरित होकर अब सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर में पदस्थ होंगे।

4. दिनेश सिंह (सीसी-2016)
सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर से स्थानांतरित कर सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

5. मयंक रणसिंह (डीडी-2018)
उप पुलिस अधीक्षक, एसआईए पुमु, नवा रायपुर से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार बनाया गया है।

6. तारेश साहू (डीडी-2018)
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

7. नीलकिशोर अवस्थी (सीसी-2025)
सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर से स्थानांतरित कर सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर में पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक आधार पर हुआ फेरबदल

गृह विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों की नई पदस्थापना प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा और जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।  बतादें कि छत्तीसगढ़ में 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिसमें से सचिन्द्र चौबे को मुख्यमंत्री सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी, जबकि अन्य अधिकारियों को रायपुर, बिलासपुर और बलौदाबाजार समेत विभिन्न इकाइयों में नई पदस्थापना मिली है।


संबंधित समाचार