श्योपुर : प्रोजेक्ट चीता के तहत मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बेहद सुखद और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। भारत की धरती पर जन्मी मादा चीता KJP21 ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। जिसके चलते भरता में अब चीतों का आंकड़ा 60 के पार पहुंच गया है। इधर, कूनो में एक बार फिर नन्हे शावकों की किलकारी गूंजने पर सीएम मोहन ने बधाई दी है।
सीएम ने दी बधाई
इस अवसर पर सीएम मोहन ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, मैदानी अमले, प्रबंधन टीम तथा सभी सहयोगियों को बधाई दी गई है। उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों से भारत में चीता पुनर्स्थापना की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
गर्व का क्षण
इतना ही नहीं केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी सोशल मीडिया पर इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए इसे 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए एक और गर्व का क्षण बताया है।