होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : कलयुगी पत्नी ने पति की हत्या, पहले वजनदार वस्तु से सिर पर किया वार, फिर दबाया गला, FIR दर्ज

INDORE NEWS : कलयुगी पत्नी ने पति की हत्या, पहले वजनदार वस्तु से सिर पर किया वार, फिर दबाया गला, FIR दर्ज

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने शादी के 7 वचन भूलकर अपने ही पति की बेरहमी से पीटपीटकर हत्या कर दी। घटना इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। 

 शराब के नशे में पत्नी-बच्चों से करता था मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष डावर अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर आरोपी पत्नी ने पति की हत्या कर दी। घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि संतोष ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

गांधी नगर पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस के मुताबिक विवाद बढ़ने पर पत्नी ने कथित तौर पर वजनदार वस्तु से पति के सिर पर वार किया और बाद में उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
 


संबंधित समाचार