रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 11 अधिकारियों के प्रभार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में कई ऐसे अधिकारी शामिल हैं, जो टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत थे। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, अचानकमार टाइगर रिजर्व, इंद्रावती टाइगर रिजर्व और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान सहित कई महत्वपूर्ण वन क्षेत्रों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
11 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
1. सौरभ सिंह ठाकुर (2017)
उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर से उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर पद पर पदस्थ किया गया है।
2. दिनेश कुमार पटेल (2018)
वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी की जिम्मेदारी दी गई है।
3. गणेश यू.आर. (2019)
उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर से वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल बिलासपुर बनाया गया है। उन्हें संचालक, अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
4. अभिनव कुमार (2021)
वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला के पद पर भेजा गया है।
5. एस. नवीन कुमार (2022)
संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
6. गौतम पादीभर (2023)
उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला-मरवाही वनमंडल से संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर नियुक्त किए गए हैं।
7. श्वेता कम्बोज (2023)
उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल से उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर बनाई गई हैं।
8. सुमेध संजय सुरवणे (2023)
उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर की जिम्मेदारी दी गई है।
9. तन्मय कौशिक (2023)
उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली पद पर पदस्थ किए गए हैं।
10. स्टायलो मंडावी (2011)
प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर के दायित्व में बदलाव किया गया है।
11. उत्तम कुमार गुप्ता से संबंधित प्रभार
विभाग के 8 अगस्त 2026 के आदेश के पालन में उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से संबंधित अधिकारी को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर को छोड़कर शेष प्रभार से मुक्त किया जाएगा।
टाइगर रिजर्व के प्रबंधन पर भी असर
शासन के इस फेरबदल से राज्य के कई महत्वपूर्ण टाइगर रिजर्व और वन्यजीव क्षेत्रों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदली हैं। अचानकमार, गुरु घासीदास और इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप संचालक स्तर पर हुए बदलाव वन्यजीव प्रबंधन और क्षेत्रीय प्रशासन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 11 IFS अफसरों का प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गुरु घासीदास, अचानकमार और इंद्रावती टाइगर रिजर्व समेत कई वन क्षेत्रों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गईं।