होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG DA Hike 2026: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, राज्य कर्मचारियों को अब मिलेगा 58% महंगाई भत्ता...

CG DA Hike 2026: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, राज्य कर्मचारियों को अब मिलेगा 58% महंगाई भत्ता...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक अहम फैसला लेते हुए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अब छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

रायपुर में हुआ ऐलान:

यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के दौरान की। इस अधिवेशन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने मंच से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी आर्थिक मजबूती सरकार की प्राथमिकता है।

लाखों कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ:  

मुख्यमंत्री साय ने ऐलान किया कि राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी कुल 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

कर्मचारियों में दिखी खुशी:

महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा के बाद अधिवेशन स्थल पर मौजूद कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

केंद्र के समान सुविधाएं देने की दिशा में कदम:

इस फैसले को राज्य सरकार का कर्मचारियों को केंद्र के समान सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते से कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी और उनकी क्रय शक्ति मजबूत होगी।


संबंधित समाचार