होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

फसल बीमा योजनाओं में छग बना देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार...

फसल बीमा योजनाओं में छग बना देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) के प्रभावी और सफल क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए कृषि विभाग और उद्यानिकी विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 18-19 जनवरी 2026 को बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित 13वीं नेशनल रिव्यू कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग की ओर से प्रभारी संयुक्त संचालक नीरज शाहा ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने दी बधाई:

राज्य को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का प्रमाण है। फसल बीमा योजनाओं के जरिए राज्य के किसानों को समय पर मुआवजा और सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।;

किसानों के लिए बड़ी सफलता:

यह सम्मान छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फसल नुकसान की स्थिति में त्वरित राहत, पारदर्शी प्रक्रिया और बेहतर निगरानी व्यवस्था ने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाया है।

छत्तीसगढ़ को मिल चुके हैं कई राष्ट्रीय पुरस्कार:

छत्तीसगढ़ इससे पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट कार्यक्षमता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुका है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य, TB मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में प्रथम स्थान, जल संचयन, खनिज प्रबंधन और PM-JAY योजना में राष्ट्रीय सम्मान ये उपलब्धियां राज्य के सर्वांगीण विकास और प्रभावी शासन प्रणाली को दर्शाती हैं।


संबंधित समाचार