होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Breaking News: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सलियों के मारे जाने का दावा,  सुरक्षाबलों के 2 जवान जख्मी

Breaking News: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सलियों के मारे जाने का दावा,  सुरक्षाबलों के 2 जवान जख्मी

कांकेर। सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिली है।  मंगलवार को सुरक्षाबलों और  नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कल्पर के जंगलों में 18 नक्सलियो की मारे जाने की खबर है। साथ ही सुरक्षाबलों ने चार AK 47 रायफल बरामद किया गया है। लेकिन इस मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने की भी खबर है। यह मुठभेड़ दोपहर बाद लगभग एक घंटे तक चली। 

सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी रवाना:

बता दे, इस एक घंटे चली मुठभेड़ में जवानों ने दावा किया है कि कई नक्सली  एनकाउंटर में मारे गए हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में घायल हुए २ जवानों को निकालने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी रवाना कर दी गई है।


 


संबंधित समाचार