होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BALAGHAT NEWS : खंडहरनुमा मकान में मिला 60 वर्षीय महिला का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

BALAGHAT NEWS : खंडहरनुमा मकान में मिला 60 वर्षीय महिला का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सरेखा में रविवार को एक खंडहरनुमा मकान में 60 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नर्मदा ब्रम्हें के रूप में हुई है। जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान मिले है। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। 

नर्मदा ब्रम्हें एक युवक के साथ रहती थीं

जानकारी के अनुसार, नर्मदा ब्रम्हें एक युवक के साथ रहती थीं। रविवार सुबह उनका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर पुराने होटल परिसर स्थित एक खंडहरनुमा मकान में मिला। शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची 

इधर, सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय, कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

 


संबंधित समाचार