होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MANDALA NEWS : 24 मार्च से लापता युवक युवती का शव जंगल में मिला, हिरण नदी में डूबने से नाबालिग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

MANDALA NEWS : 24 मार्च से लापता युवक युवती का शव जंगल में मिला, हिरण नदी में डूबने से नाबालिग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला में नर्मदा किनारे झाड़ियों में युवक-युवती का शव संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कप मच गया है। युवक युवती 24 मार्च से लापता थे। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस में थी। युवक का शव पुलिस को जहां पेड़ से लटका हुआ मिला। तो वही युवती का शव 100 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। शवों को फ़िलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 

24 मार्च से लापता थे दोनों 

पुलिस का अनुमान है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने जान दी होगी। हालांकि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों मृतक महाराजपुर के रहने वाले थे और 24 मार्च को युवती के परिजनों ने थाने में अपहरण और युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दोनों के शव कुंभ क्षेत्र में मिले। 

गहराई में सामने की वजह से गई जान

दूसरी घटना जबलपुर की है। जहां हिरण नदी में नहाने के दौरान डूबने से नाबालिग की मौत हो गई। 15 वर्षीय नाबालिग अपने दोस्तों के साथ हिरण नदी के कोनी घाट पर नहाने गए था। जहां गहराई में सामने की वजह से उसकी जान चली गई। 

ग्राम कोनी का रहने वाला था मृतक पुष्पेंद्र

हालांकि जब दोस्तों ने पुष्पेंद्र को डूबता देखा तो तुरंत स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया। लेकिन फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। घटना रविवार दोपहर की है। 


संबंधित समाचार