होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Parshad Aparna Patil : अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा महिला पार्षद, खोला मोर्चा

Parshad Aparna Patil : अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा महिला पार्षद, खोला मोर्चा

Parshad Aparna Patil : ग्वालियर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपनी ही सरकार के खिलाफ सत्ता पक्ष की पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है। सड़कों की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी से परेशान होकर BJP पार्षद अपर्णा पाटिल आज सड़क के बीचों-बीच गड्ढे में ही धरने पर बैठ गई।

मैडम का टूटा सब्र​

ग्वालियर की सड़कों पर यह नजारा चर्चा का विषय बना हुआ है। जनता की समस्याओं और जर्जर सड़कों की शिकायत करते-करते जब सब्र का बांध टूटा तो पार्षद जी खुद सड़क की धूल और गड्ढों के बीच धरने पर बैठ गईं। पार्षद का आरोप है कि क्षेत्र की सड़कों की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। बार-बार अधिकारियों को अल्टीमेटम देने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। 

जनता मांग रही जवाब

पार्षद पाटिल का कहना है कि धूल और गड्ढों से परेशान जनता भी पार्षद से जवाब मांग रही है। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर ठोस आश्वासन नहीं देते तब तक वे धरने पर बैठी रहेगी ऐसे में सत्ता पक्ष की पार्षद का इस तरह सड़क पर उतरना प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। 


संबंधित समाचार