होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बुधनी में कार- बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत, भिंड में करंट की चपेट में आने से 1 किसान की मौत

MP NEWS : बुधनी में कार- बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत, भिंड में करंट की चपेट में आने से 1 किसान की मौत

बुधनी : मध्य प्रदेश में अलग अलग जगहे हुए हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। हादसा भिंड और बुधनी में रविवार शाम हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पत्नी को बचाने के चक्कर में पति की गई जान 

पहली घटना भिंड की है। जहां गेहूं कटाई के दौरान पत्नी को करंट से बचाने की कोशिश में पति की जान चली गई। जबकि पत्नी भी इस हादसे में घायल हो गई। घटना निवारी गांव की है। जहां किसान की बेवजह हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

झटका मशीन के तार की चपेट में आया ग्रामीण 

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय विरोचन पुत्र दिल्लीराम कुशवाह अपनी पत्नी शकुंतला के साथ सुबह करीब 8 बजे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित खेत पर गेहूं की कटाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान खेत के पास लगाए गए झटका मशीन के तार की चपेट में पहले उनकी पत्नी आ गईं। जिसकी चीख पुकार सुनकर पति मौके पर पहुंचा और पत्नी को बचाने के चक्कर में खुद चपेट में आ गया। जिसके बाद ग्रामीण दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी को मामूली चोट आई। 

रविवार देर रात की घटना

दूसरी घटना बुधनी की है। जहां रविवार देर रात कार- बाइक में हुई भिड़ंत से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना सीहोर जिले के बुधनी थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। 

कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर 

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरे। इस वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसकी सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने भिजवाया।

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय में इलाज जारी

साथ ही घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवक वर्धमान फेब्रिक्स में मजदूरी करते थे और बुधनी के पास पीलीकरार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 


संबंधित समाचार