MP Youth MLA Conference : राजधानी भोपाल में विधानसभा में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन के दौरान कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने छात्र राजनीति, फ्री योजनाओं, प्रशासनिक जवाबदेही और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर जबरदस्त भाषण दिया।
छात्र संघ चुनाव राजनीति की नर्सरी
कटारे ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद होते हैं और इसे राजनीति की नर्सरी बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि मध्यप्रदेश में वर्षों से छात्र संघ चुनाव बंद हैं, जबकि देश में अन्य चुनावों के दौरान भी घटनाएं होती हैं, फिर भी उन्हें बंद नहीं किया जाता।
फ्री रेवड़ी बांटना बंद हो...
उन्होंने फ्री योजनाओं पर कहा कि फ्री रेवड़ी बांटने की परंपरा खत्म होनी चाहिए। उनका मानना है कि सीधे पैसे देने से खासतौर पर महिलाओं का कौशल विकास नहीं हो पाता, इसलिए ऐसी योजनाओं को बंद कर देना चाहिए। तो वही प्रशासनिक व्यवस्था पर कटारे ने कहा कि देश में ब्यूरोक्रेसी की जवाबदेही तय नहीं है और इसी तरह न्यायिक व्यवस्था में भी जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। कई लोग चाटुकारिता के जरिए आगे बढ़ना चाहते हैं, जबकि ईमानदारी और सच्चाई के साथ काम करने की जरूरत है।
सिंगरौली पर बोले...
हेमंत कटारे ने पर्यावरण के मुद्दे को कहा कि अरावली और सिंगरौली में वहां सिर्फ पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खत्म किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाली पीढ़ी जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछेगी। इसके अलावा उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने और सोलर एनर्जी अपनाने की जरूरत है की बात कही। साथ ही उन्होंने राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग रखते हुए कहा कि युवाओं के लिए एक कोटा तय होना चाहिए और विधायक बनने की न्यूनतम आयु सीमा पर भी विचार करना चाहिए।