होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : BJP युवा विधायकों का सम्मलेन शुरू, CM मोहन ने किया संबोधित, कहा - पक्ष - विपक्ष दोनों को मिलकर काम करना...

MP NEWS : BJP युवा विधायकों का सम्मलेन शुरू, CM मोहन ने किया संबोधित, कहा - पक्ष - विपक्ष दोनों को मिलकर काम करना...

भोपाल : मध्य प्रदेश में बीजेपी युवा विधायकों का सम्मलेन आज से शुरू हो गया है। दो दिवस चलने वाले इस सम्मलेन में 45 साल से कम आयु के युवा शामिल हुए है। जिनका स्वागत लोक नृत्य के जरिए किया गया। इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने एक साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाई। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए  MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ से 70 से अधिक विधायक भोपाल आए है। 

लोकतंत्र के साथ मध्य प्रदेश का संदर्भ बहुत पुराना

दो दिवस चलने वाले इस सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र के साथ मध्य प्रदेश का संदर्भ बहुत पुराना है। उन्होंने बताया कि मूलतः यह हमारा नैसर्गिक गुण है और ढाई हजार साल पहले गौतम बुद्ध के विचारों से एक बड़ा बदलाव आया। आज विश्व की महाशक्तियां हमसे लोकतंत्र सीख रही हैं।

विनम्रता पूर्वक जनता के साथ रहें

सीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि "उस विरासत के लोकतंत्र को गौरवान्वित करना हमारी युवाओं की जिम्मेदारी है। जनता से कैसे संबंध बनाकर रखना है, उनके दिलों में राज करना है। विनम्रता पूर्वक जनता के साथ रहें, उनकी समस्याओं और अच्छाइयों दोनों को समझें।"

बिना तनाव समस्याओं का हल निकालें

सीएम ने युवाओं को सलाह दी कि वो अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकालें, शरीर की चिंता करें, बिना तनाव पाले समस्याओं का हल निकालें और गंभीरता से उनका समाधान खोजें। डॉ. यादव ने उम्मीद जताई कि संसदीय जीवन में चाहे पक्ष हो या विपक्ष, सब मिलकर काम करेंगे। 

विधायकों की भूमिका विषय पर होगी चर्चा

30 और 31 मार्च को होने वाले इस सम्मलेन में पांच सत्र होंगे। पहले दिन दो सत्र। जिसमे लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने में युवा विधायकों की भूमिका विषय पर चर्चा होगी। साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु युवा विधायकों को संबोधित करेंगे।

विकसित भारत 2047 पर होगी चर्चा

तो वही दूसरे दिन के सत्र में विकसित भारत 2047- युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान विभिन्न सत्रों में एक्सपर्ट्स अपने विचार रखेंगे।
 


संबंधित समाचार