होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायगढ़ निगम आयुक्त के खिलाफ कार्यवाही की मांग, भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ निगम आयुक्त के खिलाफ कार्यवाही की मांग, भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के मण्डल अध्यक्ष सूरज शर्मा द्वारा विगत दिनों सब्जी विक्रेताओं की माँगों को लेकर नगर निगम रायगढ़ के आयुक्त को ज्ञापन देने हेतु निगम कार्यालय जाने पर, निगम आयुक्त द्वारा स्वयं की लिखित शिकायत के माध्यम से पुलिस को सूचना देकर FIR दर्ज करवाया गया है। मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। निगम आयुक्त के उक्त कार्यवाही को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विद्वेषपूर्ण कार्यवाही बताया है।

इस घटना को अनुचित बताते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसपी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर इस मामले पर संज्ञान लेने व हस्तक्षेप करने की मांग की है।

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने निगम आयुक्त पर कार्यवाही की माँग की है तथा कार्यवाही न होने पर आगे बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

ज्ञापन देने वालों में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय, जिला महामंत्री अमित मैसेरी और भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।


संबंधित समाचार