होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News: मानसून सत्र से पहले BJP ने बुलाई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, चुनावी रोडमैप होगा तैयार

MP News: मानसून सत्र से पहले BJP ने बुलाई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, चुनावी रोडमैप होगा तैयार

भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 और 19 जुलाई को ओरछा में होने जा रही है। दो दिवसीय इस बैठक में प्रदेश के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे और विभिन मुद्दों पर चर्चा कर दतिया उप चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि बैठक ठीक विधानसभा के मानसून सत्र से पहले होने जा रही है। 

इन मुद्दों पर भी होगा मंथन

बता दें कि बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में होगी बैठक

इस बैठक में 23 जून 2026 को घोषित 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जो विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, भी इसमें भाग लेंगे।बैठक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में होगी, जिसमें संगठन के भविष्य के कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

शिवराज, सिंधिया सहित कई वरिष्ठ नेता होगे शामिल 

भाजपा का लक्ष्य प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। हाल ही में घोषित प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। ऐसे में इस बैठक को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जमीनी स्तर पर पार्टी होगी मजबूत

पार्टी का मानना है कि कार्यसमिति की यह बैठक कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों के लिए स्पष्ट दिशा देगी और जनसेवा व राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता तेज करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

 

 

 

 


संबंधित समाचार