होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bina PG College: कॉलेज प्राचार्य पर मारपीट का आरोप, दो पर एफआईआर दर्ज

Bina PG College: कॉलेज प्राचार्य पर मारपीट का आरोप, दो पर एफआईआर दर्ज

पुष्पेंद्र सिंह, बीना: राजीव गांधी वार्ड में पीजी कॉलेज की प्राचार्य पर ही मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगा है। कॉलेज की प्रभारी मुख्य लिपिक ने अपने ही घर में घुसकर हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। CCTV कैमरे ने पूरे घटनाक्रम को कैद कर लिया है। वहीं प्राचार्य ने घटना को गलत बताते हुए एसडीओपी को शिकायती आवेदन दिया है।

कॉलेज प्रभारी का आरोप

बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड में रहने वाली पीजी कॉलेज की प्रभारी मुख्य लिपिक अनीता रजक ने पुलिस से शिकायत की थी कि मंगलवार को जब वह अपने घर पर थीं, तभी कॉलेज प्राचार्य रेखा बरेटिया और चपरासी बद्री प्रसाद उनके घर पहुंच गए। अनीता के अनुसार, दोनों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी और जब उन्हें रोका गया तो धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी। यह पूरी घटना घर के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

प्रचार्य पर प्रताड़ना का आरोप

अनीता रजक और कॉलेज के अतिथि विद्वान जितेंद्र खंडेराव ने प्राचार्य पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। दोनों का कहना है कि उन्होंने पहले ही कॉलेज परिसर में खरीदा मकान है, लेकिन प्राचार्य की ओर से लगातार परेशान किया जा रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राचार्य रेखा बरेटिया और चपरासी बद्री प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राचार्य के खारिज किए आरोप

वहीं प्राचार्य रेखा बरेटिया ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि वे अनीता रजक से मिलने गई थीं, लेकिन घर पर मौजूद अतिथि विद्वान जितेंद्र खंडेराव ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। प्राचार्य ने बुधवार को एसडीओपी को शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।


संबंधित समाचार