होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Pachmarhi Congress: पचमढ़ी में कांग्रेस युवा ब्रिगेड की बड़ी बैठक

Pachmarhi Congress: पचमढ़ी में कांग्रेस युवा ब्रिगेड की बड़ी बैठक

सादिक अली,पचमढ़ी: आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस में जमीनी स्तर पर बड़े संगठनात्मक बदलावों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में 07 जून 2026 को कांग्रेस सेवादल युवा ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी (गज्जू भाई) एवं सेवादल के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। होटल पांडव में आयोजित एक औपचारिक व सौजन्य बैठक के दौरान दोनों शीर्ष नेताओं ने नगर मंडलम कांग्रेस कमेटी पचमढ़ी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की मजबूती, सक्रियता और स्थानीय जन-समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

​जीतू पटवारी के नो लीव फॉर्मूले का असर

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए संगठन में व्यापक फेरबदल और 'बिना छुट्टी' लगातार काम करने का संकल्प जताया है। उनके इस नए विजन का असर पचमढ़ी की बैठक में भी साफ देखने को मिला। ​बैठक में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) के नगर अध्यक्षों के गठन को लेकर बेहद महत्वपूर्ण फैसला हुआ। यह सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया कि अब पार्टी में ऊपर से थोपने की परंपरा बंद होगी। जीतू पटवारी के बदलावों के तहत अब स्थानीय स्तर पर मीटिंग बुलाकर, सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से ही लोकतांत्रिक तरीके से नगर अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इससे जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

​सिविल अस्पताल की दुर्दशा पर जताई चिंता

​बैठक के दौरान स्थानीय नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के सामने पचमढ़ी सिविल अस्पताल की अव्यवस्थाओं और डॉक्टरों व स्टाफ की भारी कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। स्थानीय सदस्यों ने बताया कि स्टाफ न होने के कारण विशेषकर गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ​इस संवेदनशील मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी ने आश्वासन दिया कि वे अस्पताल को एक शव वाहन (डेड बॉडी वैन) रेडक्रॉस सोसाइटी या एनटीपीसी (NTPC) के माध्यम से जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही, पचमढ़ी में लंबे समय से लंबित पड़े डायलिसिस मशीन के प्रकरण को लेकर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय विवेक तन्खा जी से मुलाकात करने और चर्चा करने का भरोसा दिलाया।

​इन दिनों सेवादल का जनता के लिए बढ़ता कदम

​बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि इन दिनों कांग्रेस सेवादल सिर्फ एक राजनीतिक विंग के रूप में नहीं, बल्कि सीधे जनता के सुख-दुख के साथी के रूप में कार्य कर रहा है। जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को उठाना, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं के लिए संघर्ष करना सेवादल की प्राथमिकता बन चुका है। गज्जू भाई और अमित गुप्ता ने हुंकार भरते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई के लिए किसी भी जन आंदोलन का आह्वान करेगी, सेवादल पूरे संगठन के साथ सबसे आगे रहकर सड़कों पर संघर्ष करेगा।

​अतिथियों का स्वागत और वरिष्ठ जन रहे मौजूद

​पचमढ़ी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा दोनों अतिथि नेताओं का पुष्पहार और गुलदस्तों से आत्मीय स्वागत किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर के कई वरिष्ठ नेता और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से ​मोहम्मद अनीस खान (वरिष्ठ सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष, छावनी परिषद पचमढ़ी), ​गोपाल दास काबरा (पूर्व उपाध्यक्ष), ​वरिष्ठ सदस्य: शंकरलाल खटीक, वीरेंद्र यादव, बृजमोहन संदेल, नवीन कुमार (डब्बू), मोहम्मद सगीर कुरैशी, अलकेश जैन, दर्शन सिंह (दर्शी भाई), जावेद खान, देवकीनंदन सोनी, प्रमेन्द्र गायकवाड़, कृष्णा गायकवाड़, क्षितिज अग्रवाल, नीरज काबरा शामिल रहे। ​कार्यक्रम के अंत में मंडलम कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने बैठक में पधारे सभी अतिथियों, वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


संबंधित समाचार